फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scooty washed away in a rain drain in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में बरसाती नाले में बही स्कूटी: एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 12 Oct 2026 01:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के थल-बेड़ीनाग सड़क पर बरड़बैंड के पास एक स्कूटी बरसाती नाले में बह गई। घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Scooty washed away in a rain drain in Pithoragarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के थल-बेड़ीनाग सड़क पर बरड़बैंड के पास एक स्कूटी बरसाती नाले में बह गई। घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नैनोली, भागल, सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी गौरव कुमार (18) पुत्र  गिरीश राम और तिलोरा, भागल, सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी हिमांशु नयाल (19), पुत्र शिवपाल सिंह नयाल बीते रविवार घूमने के लिए धारचूला पहुंचे। देर रात दोनों स्कूटी से थल होते हुए घर लौट रहे थे। रात नौ बजे के करीब भारी बारिश के बीच थल-बेड़ीनाग सड़क पर बरड़बैंड के पास उफनते नाले में स्कूटी बह गई। दोनों स्कूटी सहित नाले के तेज बहाव में बह गए। पीछे बैठे गैरव संयोग से 20 फीट नीचे जाकर पत्थरों के बीच अटक गया जबकि स्कूटी चालक हिमांशु लापता हो गया। गौरव ने बमुश्किल नाले से निकलकर पुलिस हेल्पलाइन में घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात हिमांशु की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। सड़क से 150 फीट नीचे हिमांशु का शव मिला। पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना में घायल गौरव का गोचर पीएचसी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed