फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The mountain markets are buzzing throughout the day

दिनभर गुलजार रहे पहाड़ के बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
The mountain markets are buzzing throughout the day
पिथौरागढ़ में धनतेरस से एक दिन पूर्व उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल आदि के बाजार शनिवार को गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। लोगों ने स्वर्ण आभूषण, बर्तन और सजावटी सामान खरीदे। धनतेरस से एक दिन पहले जिले भर में पांच करोड़ से अधिक की खरीदारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के गांधी चौक, नया बाजार, पुरानी बाजार, सिल्थाम सहित कई अन्य बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। सर्वाधिक भीड़ बर्तन, स्वर्ण आभूषण, इलेक्ट्रिक सामान और सजावटी सामान बेचने वालों के यहां रही। लोगों ने सोने, चांदी, बर्तन, गाड़ियां, खाने-पीने का सामान और आतिशबाजी खरीदी। वहीं नगर में भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता रहे। पुलिस कर्मी अलग-अलग हिस्सों में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
पिथौरागढ़। मिट्टी से बने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियाें की बिक्री जोरों पर रही। गणेश-लक्ष्मी के जोड़े 60 से लेकर साढ़े तीन सौ रुपये तक बिके। इसके अलावा खीले, बतासे, मिठाई, मिट्टी के दीये भी जमकर बिके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धातु के बर्तन भी जमकर खरीदे
पिथौरागढ़। दीपावली के लिए लोगों ने पीतल, कांसा और एल्युमीनियम के बर्तन भी खूब खरीदे। इस दौरान चम्मच से लेकर कलश, बाल्टी, डिनर सेट की बंपर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed