फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Met Office also surprised to see rain

बारिश को देख मौसम विभाग भी हैरान

Sun, 08 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The Met Office also surprised to see rain
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान तो लगाया था, लेकिन इतनी ज्यादा बारिश की अपेक्षा नहीं की थी। शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे से गरज के साथ जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश शुरू हुई और रविवार सुबह छह बजे तक यह क्रम जारी रहा। इस अवधि में यहां 87.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पिछले 48 घंटे में जिला मुख्यालय में 107 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने संकेत दिया है कि अब अगले सप्ताह भर बारिश जारी रहेगी, लेकिन उसकी मात्रा घट-बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


वहीं, रात से हुई बारिश और जबर्दस्त गरज से लोग दहशत में आ गए। जिला मुख्यालय में सिनेमा लाइन की तरफ जाने वाला कुंडीखोला नाले का रुख फिर से पलट गया। सारा पानी त्रिलोक सिंह बिष्ट के मकान में घुस गया। इस मकान में दो दिन पहले भी बारिश के दौरान नाले का रुख पलटने से पानी घुस गया था। रात ही में एसडीएम अनुराग आर्य, आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा, अधिशासी अभियंता नवीन चंद्र जोशी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रभावित त्रिलोक सिंह बिष्ट का कहना है कि प्रशासन ने पहले दिन ही यदि नाले से बचाव के उपाय कर दिए होते तो यह स्थिति नहीं आती। उनका कहना है कि नगरपालिका के अधिकारी लोनिवि को और लोनिवि के अधिकारी नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराते रहे, लेकिन मौके पर किसी ने काम नहीं किया। भारी बारिश के दौरान विद्युत वितरण केंद्र के कार्यालय की सुरक्षा दीवार ढह गई और मलबा मुख्य सड़क पर आ गया। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बारिश के रुख को देखते हुए सभी विभागों से अलर्ट रहने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-87.5 एमएम
गंगोलीहाट-24.0 एमएम
डीडीहाट-5.0 एमएम
बेड़ीनाग-7.4 एमएम
धारचूला-3.0 एमएम
मुनस्यारी-2.0 एमएम

पांच घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
पिथौरागढ़। तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार सुबह चार से नौ बजे तक नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप रही। बारिश के दौरान तारों के टूटने के खतरे को देखते हुए सावधानी के तौर पर सप्लाई को बंद किया गया था। घंटाकरण, खड़कोट, रई, लुंठ्यूड़ा, बैंक रोड पर दिन के समय भी बिजली का व्यवधान बना रहा।

अस्कोट-नारायणनगर रोड पर पेड़ गिरा
अस्कोट/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अंधड़ चलने से रविवार सुबह अस्कोट-नारायणनगर मार्ग पर एक पेड़ गिरने से सुबह छह से नौ बजे तक यातायात बंद रहा। बाद में यह पेड़ हटाया गया। गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ रोड पर पनार के पास मलबा आने से सुबह दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोनिवि ने सुबह आठ बजे मलबा हटाया। गंगोलीहाट-पव्वाधार रोड पर तीन जगह मलबा गिरा है। लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी है।

खराब मौसम के कारण फुटबाल के ट्रायल स्थगित
पिथौरागढ़। उत्तराखंड फुटबाल लीग के ट्रायल खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत और सचिव जितेंद्र वल्दिया ने बताया कि मौसम ठीक होने पर 11 मई से ट्रायल होंगे। उन्होंने कहा कि इस समय मैदान ट्रायल कराने लायक नहीं है। इसमें कीचड़ हो गया है।


150 मीटर सड़क कीचड़ से पटी
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातशिलिंग मोटरमार्ग पर ठीक बाजार के पास 150 मीटर सड़क कीचड़ से पट गई है। बारिश के बाद यह सड़क पैदल चलने लायक नहीं रह गई है। एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन इस सड़क के सुधारीकरण का काम कर रहा है। कुछ स्थानों पर हॉटमिक्स कर दिया गया है, लेकिन मुख्य बाजार पर सड़क की दशा नहीं सुधारी गई है। व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने कहा कि अब इस अव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस स्थान पर लोगों का पैदल आवाजाही कर पाना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed