{"_id":"d7dc815a67298d77565cf3440c297849","slug":"the-kids-brought-the-bike-to-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बच्चों को दिखाने के लिए पहुंचाई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बच्चों को दिखाने के लिए पहुंचाई बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना विकासखंड के दूरस्थ बोकटा गांव के पांच जुनूनी युवाओं प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, विनोद सिंह, ललित सिंह और देव सिंह ने गांव के छोटे-छोटे बच्चों को बाइक दिखाने के लिए छह किलोमीटर पैदल रास्ते से मोटरसाइकिल गांव में पहुंचा दी।
विज्ञापन
बोकटा गांव के मुवानी से दूरी आठ किलोमीटर है, जबकि धुरोली से बोकटा पहुंचने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। पिथौरागढ़ कालेज में पढ़ने वाले बोकटा गांव के यह युवा जब अपने गांव पहुंचते तो छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल की सवारी का अनुभव बताया करते थे। इन बच्चों ने अब तक मोटरसाइकिल नहीं देखी।
विज्ञापन
सोमवार को इन युवाओं ने धुरोली से मोटरसाइकिल को पैदल रास्ते से खींचकर बोकटा स्कूल के आंगन में पहुंचा दिया। इन युवाओं ने बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने, उसमें बैलेंस बनाने के तरीके भी बताए। गांव के छोटे बच्चे मोहित, नीरज, पंकज आदि मोटरसाइकिल को देखकर बेहद खुश हुए। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बोकटा तक सड़क निर्माण के लिए कई बार आश्वासन मिल चुके हैं, लेकिन सड़क अब नहीं बनी।
विज्ञापन