फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The health of runners will be taken care of in the ultra marathon.

Pithoragarh News: अल्ट्रा मैराथन में रखा जाएगा धावकों की सेहत का पूरा ध्यान

Mon, 27 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The health of runners will be taken care of in the ultra marathon.
कलक्ट्रेट में पत्रकारों के साथ वार्ता करते डीएम आशीष भटगांई। संवाद
पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में 2 नवंबर को होने वाली अल्ट्रा मैराथन के दौरान गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 10 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। धावकों के स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। यदि प्रतिभागियों को कोई समस्या हुई तो उन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने की व्यवस्था भी की जा रही है। डीएम आशीष भटगांई ने अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों की जानकारी देते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक होगा। इससे इस क्षेत्र को विश्व भर में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के 800 धावक प्रतिभाग करेंगे। डीएम ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

होम स्टे में रहेंगे धावक
डीएम ने बताया कि धावकों के ठहरने की व्यवस्था होम स्टे में होगी। आईटीबीपी और सेना ने भी अपने कैंपों में धावकों को ठहराने की व्यवस्था की है। बताया कि धावकों का गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed