फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainital team emerges as overall champion of the table tennis competition

Pithoragarh News: नैनीताल की टीम बनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन

Tue, 22 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nainital team emerges as overall champion of the table tennis competition
चंपावत। पीएमश्री जीजीआईसी में आयोजित बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नैनीताल जिले की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। नैनीताल ने 17 अंकों के साथ पहला, चमोली ने 16 अंकों के साथ दूसरा और देहरादून ने 12 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। अंडर 14 बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप में नैनीताल की टीम प्रथम रही। दूसरा स्थान चमोली को मिला। तृतीय स्थान पर पौड़ी की टीम रही। बालिका वर्ग में नैनीताल ने चमोली को हराया जबकि अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में देहरादून ने पौड़ी को हराया। तीसरा स्थान नैनीताल ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में चमोली ने देहरादून की टीम को हराया। नैनीताल तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

अंडर 19 बालक वर्ग में नैनीताल प्रथम, देहरादून द्वितीय, रुद्रप्रयाग तीसरा रहा। बालिका वर्ग में चमोली ने पौड़ी को हराया। देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक भरत बिष्ट, सुरेंद्र सिंह अधिकारी, किशोर जोशी, तुषार वर्मा, अनिल लडवाल, हेमराज, रितिक ढेक, लता झिंक्वांड, कविता, हरेंद्र प्रसाद, युद्धवीर सिंह, प्रदीप ढेक, मनोज कलौनी, सुभाष जोशी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, संजय चंद्र सूठा, अजय फर्स्वाण, नीरज वर्मा, डीके जोशी, दीपक कन्याल, नवीन चंद्र जोशी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि बुधवार को व्यक्तिगत चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी नेगी, निर्मला खाती, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed