{"_id":"6671c26ed51725a54c02d001","slug":"the-frontier-valleys-are-scorching-with-scorching-heat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114527-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश से मिली राहत
Tue, 18 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में देर शाम हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिला मुख्यालय में हल्की बूंदाबादी होने के बाद उमस ज्यादा बढ़ गई है। जिले के के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश और गर्मी के कारण ग्लेशियरों के पिघलने के कारण नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है।
मंगलवार को अस्कोट, डीडीहाट और कनालीछीना में जोरदार बारिश हुई। गणाईगंगोली में तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वर्तमान में डीडीहाट विकासखंड के कई गांवों में किसान रोपाई लगा रहे हैं। बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। ग्लेशियरों के पिघलने और बारिश के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। काली नदी का जल स्तर 888.30 मीटर पहुंच गया है। इसका खतरे का निशान 890 मीटर है। जौलजीबी गोरी नदी का जल स्तर 603.430 पहुंच गया है। इसका खतरे का निशा 607.80 है। गोरी नदी मदकोट का भी जल स्तर बढ़ गया है। इसका जल स्तर 1211.10 पहुंच गया है। इसका खतरे का निशान 1215.10 मीटर है।