{"_id":"6671c00015f592d152057a9d","slug":"the-frontier-valleys-are-scorching-with-scorching-heat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114513-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भीषण गर्मी से तप रहीं सीमांत की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भीषण गर्मी से तप रहीं सीमांत की वादियां
Tue, 18 Jun 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जहां गर्मियों में मौसम अमूमन सामान्य रहता है वहीं इस बार पड़ रही भीषण गर्मी से पहाड़ भी तप रहे हैं। सुबह 10 से ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। जिले में जून में अब तक महज 32.72 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार मई में जिले में औसत बारिश 94.02 एमएम हुई। बंगापानी में सर्वाधिक 189, धारचूला में 160 और तेजम तहसील में 130 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिथौरागढ़ में 90.80 और सबसे कम गणाईगंगोली में 11.60 एमएम बारिश हुई।
जून में अब तक पिथौरागढ़ में 118 एमएम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश छह जून को 88 एमएम हुई। गंगोलीहाट में 24.10, बेड़ीनाग में 30.80, कनालीछीना में 55, तेजम में 57.20, थल में 26.40, बंगापानी में 28, मुनस्यारी में 23.60, देवलथल में 18.60 एमएम बारिश हुई है। डीडीहाट में 3.90 और गणाईगंगोली तहसील में महज दो एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से पहाड़ दोपहर में तप रहे हैं। इससे गर्म हवाएं चल रही हैं। बारिश के लिए कई जगहों पर लोग देवी-देवताओं को खुश करने के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। कहीं इंद्र देव की पूजा की जा रही है तो कहीं जलकुंड भरे जा रहे हैं। प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए रतजगा कर रहे हैं। मंगलवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। किसान बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पिछले वर्षाें की तुलना में बिके दोगुने पंखे
पिथौरागढ़। इस वर्ष भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पंखे बिक रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में अब तक दो दोगुने पंखे बिक चुके हैं। स्थिति यह है कि लोगों को मनपसंद पंखे खरीदने के लिए एक दो दिन का इंतजार भी करना पड़ रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यापारी कमल सूंठा ने बताया कि पिछले वर्ष गर्मी के सीजन में 50 से 60 पंखों की बिक्री होती थी। इस साल 100 से अधिक सीलिंग फैन की बिक्री अधिकांश व्यापारी कर चुके हैं। टेबल फैन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। घाटी वाले क्षेत्र ही नहीं अन्य गांव और कस्बों से भी पंखों की मांग बढ़ गई है। सरकारी कार्यालयों में पंखे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांग अधिक होने से व्यापारियों को भी हल्द्वानी से पंखों की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। संवाद
बाजार में मांग के सापेक्ष नहीं मिल रहे पंखे
तीन दिन में रिकॉर्ड 100 से अधिक पंखों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी के कारण लोगों को पंखों की आवश्यकता पड़ने लग गई है। सालों से लोग बिना पंखों के रहते थे लेकिन अब बढ़ती गर्मी के बीच लोग घरों में पंखे लगाने के लिए मजबूर हैं मगर मांग के अनुरूप पंखे नहीं मिल पा रहे हैं। बाजार में पंखों की कमी से लोग परेशान हैं। लोग जिले के बाहर से भी पंखे मांगा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से तापमान 30 डिग्री पहुंच रहा है। रात हो या दिन लोग पंखे के बिना नहीं रह पा रहे हैं। मांग बढ़ने से इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों में पंखों की कमी हो गई है। जहां एक सीजन में व्यापारी 100 पंखे बेचा करते थे। वह अब तीन दिन में 100 से अधिक पंखे बेच रहे हैं। अचानक बढ़ी गर्मी के कारण मांग के सापेक्ष लोगों को पंखे दे पाना व्यापारियों के लिए आसान नहीं हो रहा है। नगर के हिंग्ला देवी, ललुवापानी, पल्सों, बनलेख, मंच तामली के साथ ही अन्य क्षेत्रों से लोग घरों के लिए पंखे खरीदने आ रहे हैं। वर्तमान में गर्मी को देखते हुए पंखों की रिकाॅर्ड बिक्री से व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले समय में कूलर और एसी भी लोग घरों में लगाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस बार पंखों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है, जिस कंपनी को 30 पंखों का ऑर्डर दिया, वहां से बमुश्किल पांच पंखे आ रहे हैं। 2023 में 100 पंखे बेचे थे। इस बार तीन ही दिन में 100 पंखे बिक चुके हैं। -नवीन सुतेड़ी, व्यापारी, चंपावत।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
2023 में एक सीजन में 80 पंखों की बिक्री होती थी, लेकिन इस बार 200 से अधिक पंखें बिक चुके हैं। पंखों की कमी के कारण ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। -प्रदीप राय, व्यापारी चंपावत।