फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The formation of new districts must: Kunjwal

नए जिलों का गठन जरूरी : कुंजवाल

Sat, 08 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The formation of new districts must: Kunjwal
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बात करते विधानसभाध्यक्ष कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश में नए जिलों का गठन छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन के लिहाज से जरूरी बताया है। भाजपा, कांग्रेस के एक दूसरे पर लगाए घोटालों के आरोपों पर भी स्पीकर कुंजवाल खुलकर बोले। कहा कि घोटालों पर किसी भी दल की सरकार कार्रवाई नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से प्रदेश में अस्थिरता का माहौल नहीं रहता तो राज्य और विकास करता।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के आवास पर मीडिया से बातचीत में कुंजवाल ने जिलों के गठन पर कहा कि छोटे राज्य की अवधारणा छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन से साकार होगी। छोटे जिलों का जनता को लाभ पहुंचेगा। स्पीकर ने कहा राज्य गठन के बाद एक भी नए जिले का गठन नहीं हुआ है। तहसीलों की संख्या 113 पहुंच गई है। स्पीकर ने कहा सरकार ने जिलों के गठन की बात कही है, उस पर वह अमल करेगी।
विज्ञापन


कुंजवाल ने राज्य गठन के बाद प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहने को नुकसानदेह बताया। कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे की सरकार पर घोटालों के आरोप लगाए, लेकिन दोनों दल सत्ता में रहते घोटालेबाजों को दंडित नहीं कर पाए। भाजपा एक बार फिर कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद किस सरकार ने ज्यादा काम किया। किसने कितनी घोषणा की, धरातल पर कितना काम हुआ। गरीबों के लिए क्या काम हुए इसका मूल्यांकन होना चाहिए। वार्ता में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में तारीफ करते हैं अजय भट्ट
भाजपा के पक्षपात के आरोपों पर स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर पक्षपात का आरोप लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट सदन में उनके काम की तारीफ करते हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। वहां भी विधानसभा की कार्यवाही सही साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed