{"_id":"ee1c1f5238318a9cd3f5ac88e3fb097c","slug":"the-first-group-of-passengers-reached-kailas-nabidang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों का पहला दल नाभीढांग पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों का पहला दल नाभीढांग पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकले प्रथम दल के 58 सदस्य शुक्रवार को ओम पर्वत के दर्शनों के बाद नाभीढांग पड़ाव पहुंच गए हैं। प्रथम दल के सदस्य शनिवार को तड़के तीन बजे लिपुलेख दर्रे के लिए रवाना होंगे और सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। इस बीच, दूसरे दल के सदस्य सुबह सिर्खा पड़ाव से चलकर गाला पहुंच गए हैं।
प्रथम दल के लाइजन आफिसर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्री स्वस्थ हैं। अब तक किसी भी यात्री को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए आईटीबीपी की सभी बीओपी को अलर्ट कर यात्रियों की हरसंभव मदद को कहा गया है। यदि बारिश से कहीं पर रास्ता टूटता है तो वहां पर आईटीबीपी के जवान यात्रियों की सुरक्षा करेंगे और खतरनाक रास्तों को पार कराएंगे।
इधर, दूसरे दल के यात्रियों ने शुक्रवार सुबह सिर्खा से गाला तक का सफर पूरा किया। दूसरे दल के लाइजन आफिसर नीलमणि एन राजू ने बताया कि सभी 54 यात्री सकुशल हैं। यह दल शनिवार को गाला से बूंदी के लिए रवाना होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थानों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।