{"_id":"655b96e19aad16525206daf8","slug":"the-fire-could-be-controlled-after-16-hours-of-hard-work-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7083-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 16 घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 16 घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू
Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग पर 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने के लिए सेना के साथ ही नैनीसैनी एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। 45 टैंकर पानी डालने के बाद भी गोदाम में पड़े कबाड़ से सुबह तक धुआं उठता रहा। गोदाम समेत पांचों दुकानों में लाखों की क्षति का अनुमान है।
बता दें कि रविवार की रात 8:30 बजे जाखनी स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई थी। लोगों की सूचना पर एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दो टैंकर से पानी डालने के बाद भी आग नहीं बुझ पाई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में खलबली मची रही।
देखते ही देखते आग ने कबाड़ के गोदाम से लगी चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। स्थिति देखते हुए सेना से फायर ब्रिगेड के दो और नैनीसैनी एयरपोर्ट से अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा। इसके बाद कबाड़ की गोदाम में पानी की बौछारें डाली गईं। रबर, प्लास्टिक, पुरानी बैटरी सहित तमाम ज्वलनशील पदार्थ कबाड़ के गोदाम में होने से आग पर काबू पाने में 16 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
किराना और सब्जी की दुकान चलाने वाले दान सिंह ने बताया कि दुकान का सारा सामान बाहर नहीं निकाल पाए थे। इसके चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ है। शटरिंग की दुकान चलाने वाले महेश और दो अन्य दुकानदारों को भी काफी नुकसान हुआ है।
स्थानीय राजेंद्र सिंह ने बताया कि यदि समय पर पता नहीं चलता तो इससे भी अधिक नुकसान पहुंच सकता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत ने बताया कि आग से कबाड़ का गोदाम पूरी तहर जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
इनसेट
कभी भी खतरा बन सकते हैं कबाड़ के गोदाम
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के रिहायशी इलाकों में कई स्थानों पर कबाड़ के गोदाम बनाए गए हैं। तिलढुकरी क्षेत्र, टनकपुर रोड आदि स्थानों पर कबाड़ की दुकानें हैं। इन गोदामों में लोहा, टिन के अलावा प्लास्टिक, पन्नियां, रबर, पुरानी बैटरी रखी हाेती हैं। प्लास्टिक और रबर में आग लगने पर नियंत्रण पाना बेहद कठिन होता है। ऐसे में यदि आग लगी तो बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
...................