फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The figure of 231 active cases in the district

जिले में 231 हुआ एक्टिव केसों का आंकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
The figure of 231 active cases in the district
पिथौरागढ़ एंचोली जांच केंद्र में कोविड सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा 231 पहुंच गया है। रविवार को आठ स्थानीय लोग एंटीजन में पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को खुद से ही कोरोना की रोकथाम करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या 231 पहुंच गई है। बेस अस्पताल में 12 और जिला अस्पताल में 11 संक्रमित व्यक्ति भर्ती हैं। जिले में अभी तक 52 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोगों की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हुई है। रविवार को जिले में प्रवेश करने वालों लोगों की चार स्थानों में कोविड जांच हुई। प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत ने बताया कि एंचोली में 67, पनार में 60, सेराघाट में 90 और सीपीसी में 18 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जिले में अभी तक 62441 लोगों को कोरोना की पहली और 16719 लोगों को दूसरी डोज लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में लोग नहीं करा रहे जांच
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में लोग बीमार होने पर अस्पताल में जांच नहीं करा रहे हैं। क्षेत्र में ज्यादातर इलाकों में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द के रोगी हैं। मगर ज्यादातर लोग अस्पताल आने और जांच कराने से बच रहे हैं। जबकि मुनस्यारी क्षेत्र में एक दर्जन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग शादी समारोह, बाजारों में खुले आम घूम रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि अस्पताल में आने वाले संदिग्ध लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। जो पॉजिटिव आए हैं, उनके संपर्क में आए लोगों को पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अस्पताल में जांच कराने की अपील की है। जिससे पर्यटन नगरी में कोरोना बीमारी की रोकथाम की जा सके।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने लगाई कोरोना की दूसरी डोज
धारचूला(पिथौरागढ़)। रविवार को कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी ने कोरोना की दूसरी डोज लगाई। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। अपनी पुत्री की शादी संपन्न होने के बाद पांगू से लौटकर धारचूला पहुंचे कुमाऊं आयुक्त ने सीएचसी में टीके की दूसरी डोज लगाई। स्टाफ नर्स आरती और एएनएम रेखा ने कुमाऊं आयुक्त को टीके की दूसरी डोज लगाई। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एमके जायसवाल को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कुमाऊं आयुक्त ने सभी स्थानीय लोगों से सरकार के कोरोना गाइडलाइन नियमों का पालन करने की अपील की। कुमाऊं आयुक्त की बेटी की शादी में शामिल सात लोगों ने भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें वे निगेटिव आए। जिसके बाद लोगों ने आरटीपीसीआर जांच को सैंपल दिए। मगर जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में आने की जानकारी बाद लोगों ने प्रशासन से शीघ्र जांच रिपोर्ट मंगाने की अपील की है। कहा कि रिपोर्ट देर से आने में व्यक्ति को संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जितना हो सके रिपोर्ट लोगों को जल्द से जल्द मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed