फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे दमके, उत्तराखंड और CBSE बोर्ड के मेधावी सम्मानित; सभी खुश

Fri, 30 Aug 2024 11:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Aug 2024 11:24 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पिथौरागढ़ जिले के 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पिथौरागढ़ जिले के 300 मेधावियों को सम्मानित किया गया। भविष्य ज्योति सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.
मेधावियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड स्थित मंगल मूर्ति बैंक्वेट हाल में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिविजन मंजू देवी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचआर कोहली, मानस एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक पंत, न्यू बीयर शिवा स्कूल के प्रबंधक एड. भुवन भाकुनी, मल्लिकार्जुन स्कूल के रुद्राक्ष जोशी, पीजीआई के प्रधानाचार्य संदीप, स्टेफर्ड के प्रबंधक राकेश देवलाल, एशियन एकेडमी की प्रतिनिधि शिवांगी बम ने किया।

The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.
बच्चों को सम्मानित होता देख अभिभावक गदगद - फोटो : अमर उजाला

मुख्य अतिथि सिविल जज मंजू देवी ने मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को कानूनी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सभी के लिए कानून का ज्ञान होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने कहा कि सीमांत जिले के बच्चों ने शिक्षा के साथ ही खेलकूद में भी अच्छा मुकाम प्राप्त किया है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की। इसके अलावा डॉ. अशोक पंत, एड. भुवन भाकुनी, रुद्राक्ष जोशी, संदीप, राकेश देवलाल, शिवांगी बम, किरन भट्ट ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से मेधावी बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा। मंच संचालन मुकेश पंत ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.
सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे दमके - फोटो : अमर उजाला

इन विद्यालयों के मेधावियों को किया सम्मानित
मल्लिकार्जुन स्कूल, एशियन एकेडमी, न्यू बीयर शिवा, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी, मानस एकेडमी, सोर वैली स्कूल, स्टेफर्ड, डॉन बास्को, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दयासागर, आइडियल, ग्लोरियल इंटर काॅलेज डीडीहाट, विवेकानंद इंटर काॅलेज पिथौरागढ़, मुनस्यारी, जीजीआईसी पिथौरागढ़, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, गुरुकुल इंटरनेशनल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल।

इनका रहा विशेष सहयोग

  • मल्लिकार्जुन ग्रुप ऑफ स्कूल्स पिथौरागढ़
  • द एशियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बुंगाछीना
  • मानस कॉलेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पिथौरागढ़
  • सोरवैली सीनियर सेकेंड्री स्कूल पिथौरागढ़
  • स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़
  • न्यू बीयर शिवा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पिथौरागढ़
  • मंगल मूर्ति होटल एवं बैंक्वेट हाल पिथौरागढ़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed