{"_id":"5dfa5de78ebc3e87a10dfa73","slug":"the-evening-of-the-muvani-festival-was-in-the-name-of-happiness-pithoragarh-news-hld366070762","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी के नाम रही मुवानी महोत्सव की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी के नाम रही मुवानी महोत्सव की शाम
विज्ञापन
मुवानी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती खुशी जोशी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित उत्तराखंड विकास एवं मनोरंजन नव वर्ष प्रदर्शनी महोत्सव में झूले, चरखों के पहिये घूमने लगे हैं। दोपहर में महोत्सव देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
देव सिंह मैदान में पांच जनवरी तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन तो गया है लेकिन अभी स्टाल नहीं लगे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, चरखी आदि शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही मंच पर छोटे बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें गाने का मौका दिया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत का कहना है कि अगले दो-तीन दिन के भीतर महोत्सव पूरी तरह शुरू हो जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उधर, मुवानी में आयोजित महोत्सव की अंतिम शाम खुशी जोशी के नाम रही। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा रहे। उन्होंने महोत्सव समिति को दो लाख और मल्लाकोट मार्ग के लिए एक लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की। खुशी जोशी ने ‘घास कांटूलो ईजू ऊंचा डाणा मा’, ‘मेरो देवर मोहन तेरो केमुआ गाड़ी’, ‘लाली हो लाली होशियां, पधानी लाली तिलै धारू बोला’ की शानदार प्रस्तुति दी। जन जागृति मंच कला मंच बिंदुखत्ता के प्रह्लाद मेहरा ने ‘हाट की कालिका मैया, दैणा होया सबों की तरफ’, ‘कै धूरी फूली रो मासी को फूल’, संदीप लोहिया ने ‘मैं मिलन आए सोर की बाजार’ गीत से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। हनी डांसर ने नृत्य किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन
संचालन कृष्ण गोपाल पंत, ललित राठौर, त्रिभुवन, अमरपति ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस चंपावत के सूरज प्रहरी, भाजपा नेता महिमन कन्याल, समिति के अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट, जीवन बोरा, शिवराज सैलोनी, दीपक कार्की, कैलाश राठौर, रमेश बम, संजय भट्ट, संजय वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।