फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The effect of severe cold in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड का असर

Tue, 15 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड का असर होने लगा है। सुबह पाला गिरने से तापमान में गिरावट आ रही है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच रहा है। पिछले दिनों मुनस्यारी के आसपास की चोटियों में हुए हिमपात के बाद रोज शाम के समय बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मुनस्यारी में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दो तीन दिन तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी। रात में पाला गिरने का क्रम तेज हो जाएगा। घाटी वाले इलाकों में घने कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। घाट, जौलजीबी, थल, मुवानी, नाचनी में सुबह के समय घना कोहरा रहता है। घाटी वाले इलाकों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed