फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The duration of Jauljibi fair may increase by two days

दो दिन बढ़ सकती है जौलजीबी मेले की अवधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The duration of Jauljibi fair may increase by two days
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले का शुभारंभ 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नेपाल में चुनाव के चलते व्यापारिक महत्व के मेले की अवधि दो दिन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में धारचूला ब्लॉक सभागार में प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने नेपाल में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर मेला अवधि दो दिन बढ़ाने की मांग की। कहा कि नेपाल में चुनाव होने के चलते 18 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद रहेंगे। इसके चलते नेपाल से दो दिन तक मेलार्थी भारत नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय मेलार्थी घूमने के लिए नेपाल नहीं जा सकेंगे। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मेले की अवधि दो दिन बढ़ाने के संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को मेले में शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने धारचूला और जौलजीबी के बीच दो बसों का नियमित संचालन करने और टैक्सियों में मनमाना किराया वसूलने पर भी सख्ती से पाबंदी लगाने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि जौलजीबी मेले को भव्य बनाया जाएगा। बैठक में जौलजीबी व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, सामाजिक कार्यकर्ता लीला बनंग्याल, शकुंतला दताल, जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री गर्ब्याल आदि मौजूद थे।

डीएम ने लिया शरदोत्सव की तैयारियों का जायजा
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने देव सिंह मैदान में प्रस्तावित शरदोत्सव और सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शरदोत्सव में पंडाल, स्टाल, टेंट लगाने सहित जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने वन विभाग, लोनिवि, कुमाऊं मंडल विकास निगम, वन चेतना केंद्र गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, पालिका के जेई उमेश अवस्थी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed