फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The display out rally in Tehsil office

रैली निकालकर तहसील कार्यालय में किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

गंगावली विकास मंच के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने जीआईसी से मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय में सभा की। एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थित में प्रशासनिक अधिकारी माया मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को 13 सूत्रीय मांग का ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद अनशन स्थल पहुंचकर पुन: अनशन पर बैठ गए। 14वें दिन 97 वर्षीय हरिप्रिया पंत, 94 वर्षीय जानकी देवी, 84 वर्षीय गंगा पांडे और अनीता भंडारी अनशन में बैठे। मंच के अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती ने कहा कि आंदोलन में क्षेत्रीय जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन विक्राल रूप लेगा। क्रांतिकारी भगवती पंत ने कहा कि गंगोलीहाट हमेशा ही आंदोलन का केंद्र रहा है। विधायक नारायण राम आर्य ने आंदोलन को मजाक में लिया है। जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने सांसद, विधायक पर आंदोलन को भटकाने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। गंगावली समाज सेवा के अध्यक्ष हरगोविंद रावल ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण को चिन्हित कर आंदोलन को भटकाने की जालसाजी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केशर सिंह कार्की, हरगोविंद मेहरा, किशन भंडारी, भरत भंडारी, अमरनाथ साह, कैप्टन राजेंद्र रावल,  लक्ष्मण रावल, भगवान नेगी, शंकर लाल चौधरी, त्रिभुवन नेगी, गोविंद बिष्ट,  शंकर रावल, विशन सिंह बिष्ट, माया नेगी, मधु नेगी, रेनू चौधरी, रिंकी  बिष्ट, गीता, मनीषा, नीमा नेगी, गीता नेगी, बहादुर सिंह मेहता, रजनी देवी,  कमला खाती, हेमा गोस्वामी, बसंती बिष्ट, भावना साह, नीलम मेहरा, भगवती  मेहरा, मुन्नी भाटिया, खष्टी साह, बसंती चौधरी, स्वाति साह, रिया चौधरी,  हरीश धानिक, लीला नेगी समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed