फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The demand to make Ganai Gangoli a separate development block was not fulfilled.

Pithoragarh News: गणाई गंगोली को अलग विकासखंड बनाने की मांग नहीं हुई पूरी

Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The demand to make Ganai Gangoli a separate development block was not fulfilled.
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली को 1970 से अलग विकासखंड बनाने की मांग की जा रही है लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे लोगों में काफी निराशा है।
विज्ञापन

यूपी शासनकाल में वर्ष 1987 तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने गणाई गंगोली को ब्लाॅक बनाने की घोषणा की थी। लोगों का कहना है कि आज तक यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। राज्य और केंद्र में दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है। क्षेत्रीय लोगों को इस बार काफी उम्मीद थी। दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है तो गणाई गंगोली अलग विकासखंड बन जाएगा। लोगों का कहना है कि विकासखंड कार्यों के लिए 80 किमी दूर गंगोलीहाट जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गणाई गंगोली विकासखंड नहीं होने से बागेश्वर जिले से सटे पिथौरागढ़ जिले के बाजड़, धारी धुमलाकोट ,बटगेरी, काकड़पानी, बनकोट और अल्मोड़ा जिले से लगे सेरा उर्फ बड़ोली, रामपुर, सारतोला के लोगों को 80 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद लोगों को गंगोलीहाट आना पड़ता है। काम नहीं होने पर उन्हें मजबूरी में होटल में रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बोले लोग-
गणाई गंगोली को अलग विकासखंड बनाने की मांग 54 साल से चली आ रही है। आज तक ये मांग पूरी नहीं हो पाई है। जो 40 हजार आबादी के साथ धोखा है। - देवेंद्र मेहता, नायल गणाई गंगोली

विकासखंड के कार्यों के लिए 60 से 80 किलोमीटर किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। काम नहीं होने से होटल में रुकना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। - राजेश बोरा, उप प्रधान चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed