फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The contract of 20 doctors of the base ended, only 10 were found

Pithoragarh News: बेस के 20 चिकित्सकों का अनुबंध हुआ खत्म, मिले सिर्फ 10

Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The contract of 20 doctors of the base ended, only 10 were found
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बेहतर इलाज के दावे के साथ करोड़ों रुपये खर्च कर खोले गए बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस में पहले से ही फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञों की तैनाती में पसीने छूट रहे हैं, उस पर यहां तैनात सामान्य चिकित्सकों का अनुबंध खत्म होने से दिक्कत बढ़ गई है। 20 सामान्य चिकित्सकों का अनुबंध खत्म हो गया है और इनकी जगह बेस को सिर्फ 10 डॉक्टर ही मिल सके हैं। ऐसे में चिकित्सकों की कमी से अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने की आशंका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट के 196 पदों पर तैनाती होनी है। संचालन के दो साल बाद भी बेस को सिर्फ डेंटल और हड्डी के दो एसोसिएट प्रोफेसर मिल सके हैं। चार बार साक्षात्कार के बाद भी चिकित्सा शिक्षा विभाग को बेस अस्पताल के लिए 194 विशेषज्ञ नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से अनुबंध के तहत 20 सामान्य चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। मार्च में इनका भी अनुबंध खत्म हो गया है। इनकी जगह सिर्फ 10 चिकित्सकों की तैनाती हुई है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन जल्द ही 10 सामान्य चिकित्सकों की तैनाती की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैकल्टी के लिए 9 को होगा पांचवां साक्षात्कार
बेस अस्पताल में विशेषज्ञों के रूप में फैकल्टी की तैनाती करना चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बन गया है। अब तक हुए चार साक्षात्कारों के बाद भी यहां सिर्फ दो फैकल्टी की तैनाती हो सकी है। अब शासन स्तर पर फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए नौ अप्रैल को पांचवां साक्षात्कार होगा। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीमांत के लोगों को इस साक्षात्कार से बड़ी उम्मीदें हैं।

कोट
बेस अस्पताल में तैनात 20 सामान्य चिकित्सक अपनी एक साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। तैनाती की तिथि के अनुसार इनका अस्पताल से जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनकी जगह नए चिकित्सकों की तैनाती हो रही है। फैकल्टी की तैनाती के लिए साक्षात्कार भी होना है। - डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed