फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Athletes Home Cricket Academy won the match

Pithoragarh News: द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी ने 13 रनों से जीता मुकाबला

Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The Athletes Home Cricket Academy won the match
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग -2025 के तहत बुधवार को 22 यार्ड क्रिकेट क्लब और द एथलीटस होम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी ने 13 रनों से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

टॉस जीतकर द एथलीट्स होम एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें नरेंद्र कन्याल ने 54, आदित्य ऐरी ने 22, अभिनव पवार ने 17 रन बनाए। 22 यार्ड क्रिकेट क्लब की ओर से नरेंद्र चंद ने 2, भरत मेहता ने 2 और हरीश, सूरज ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में 22 यार्ड क्रिकेट क्लब की टीम अपने सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। इसमें पंकज सौन ने 57 रन, सूरज बिष्ट ने 31रनों की पारी खेली। द एथलीट्स होम एकेडमी की ओर से शुभम ने 3 विकेट, आयुष और सूरज चंद ने 2-2 विकेट लिए। द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी ने 13 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि भारतीय मुक्केबाज टीम के मुख्य कोच और भारतीय खेल प्राधिकरण साई के कोच मुकेश बेलवाल और राष्ट्रीय मुक्केबाज टीम के कोच जनार्दन वल्दिया थे। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव उमेश चंद्र जोशी, भूपाल सिंह, प्रकाश दिगारी, दिनेश बोरा, बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट, साहिल रावत, आयुष पांडेय, सौम्य टम्टा, कोच राजेंद्र सिंह गुरौं, सचिव कोच प्रशांत भैसोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed