{"_id":"5e00f6d48ebc3e8807103a67","slug":"the-aircraft-could-not-fly-to-dehradun-due-to-technical-fault-pithoragarh-news-hld366745172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामी आने से देहरादून को उड़ान नहीं भर सका विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खामी आने से देहरादून को उड़ान नहीं भर सका विमान
विज्ञापन
विमान में तकनीकी गड़बड़ी आने से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा सोमवार को बाधित हो गई। विमान में गड़बड़ी के कारण देहरादून के लिए रवाना होने वाली अंतिम फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। देहरादून जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे नौ सवारियों को लंबे इंतजार के बाद लौटना पड़ा। मंगलवार को भी विमान सेवा बाधित रहने के आसार हैं।
पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से इस समय देहरादून और गाजियाबाद के हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा चल रही है। सोमवार को प्रतिदिन की तरह नौ सीटर विमान देहरादून से यात्रियों को लेकर नैनीसैनी पहुंचा। इसके बाद यहां से यात्रियों को लेकर फिर देहरादून रवाना हुआ। नैनीसैनी पहुंचने के बाद चौथी फ्लाइट हिंडन के लिए रवाना हुई।
हिंडन से यात्रियों को नैनीसैनी लाने के बाद विमान को देहरादून के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी खराबी आने से विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट में ही खड़ा कर दिया गया। लंबी प्रतीक्षा के बाद सभी यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी एवं एयरपोर्ट अधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान देहरादून के लिए रवाना नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि अब विमान की जांच और परीक्षण के बाद ही विमान उड़ान भरेगा।