{"_id":"643ae7a9769393d8e8023138","slug":"thal-fair-cultural-evening-shauk-culture-pithoragarh-news-c-8-1-113191-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदु संसार आदु मुनस्यार मेर जनम हो ज्वार मुनस्यार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदु संसार आदु मुनस्यार मेर जनम हो ज्वार मुनस्यार...
Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। पौराणिक थल मेले की सांस्कृतिक संध्या की दूसरी शाम जनजागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता के कलाकारों के नाम रही। जोहारी वेशभूषा में सजधज कर विलक्षण जोहारी लोकनृत्य में आदु संसार आदु मुनस्यार मेर जनम हो ज्वार मुनस्यार गीत पर नृत्य कर थल की जोहार शौका संस्कृति समूह की महिलाओं ने मन मोहा।
परंपरागत वेशभूषा गादी कमोल में सजी महिलाओं ने जैसे ही मंच पर आकर जोहारी नृत्य किया तो समूचा क्षेत्र जोहार मय हो गया था। जनजागृति सांस्कृतिक कला समिति के गायक प्रहलाद मेहरा ने-को धूरी फुलेल मासी क फूल, त्वैल कति भल रूप यो पायुं छ, ऐजा ओ ऐजा म्यारा दानपुरा, कांछ त्यर जलेबी क डाब, गीत सुनाए।
अमित बाबू गोस्वामी ने जय हो बदरीनाथ, कैले बजे मुरूली, सुमित मर्तोलिया ने दैणा होया खोली का गणेशा हो, सुरेश प्रसाद सुरीला ने यो डाना का पार, पहाड़क ऊंचा नीचा डाना, बिन्नी मेहरा ने हरिया घास, त्यर दुख देखी लछिमा, दीपा नगरकोटी ने ह्यूं जैसी मुखड़ी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं की माताओं ने भी छोरी लाछिमा, सुर सुर हवा चली रे, गीत पर लोकनृत्य पेश किया। मेला समिति ने विशिष्ट अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला एवं जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट किया।
मेले के संचालन में जगदीश पाठक, गोलू जोशी, प्रमोद खड़ायत, सीमा बिष्ट, महेश पाठक, गौरवदीप वर्मा, बबलू सामंत, राजू कुमार, सुंदर राम, मनोहर आर्या सहयोग कर रहे हैं।