फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Texi Union pithoragarh

पालिकाध्यक्ष की पहल के बाद टैक्सी यूनियन की हड़ताल समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Texi Union pithoragarh
पिथौरागढ़ केएमओ बस स्टेशन में टैक्सी यूनियन से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में चल रही टैक्सी यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। पालिकाध्यक्ष ने मल्टी स्टोरी पार्किंग और घुपौड़ में टैक्सी वाहनों के पार्क करने के लिए जगह दे दी है। इसके बाद टैक्सी यूनियन ने बेमियादी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। सोमवार से टैक्सियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में केएमओयू बस स्टेशन पर चल रही टैक्सी यूनियन के सदस्यों का बेमियादी धरना सुबह जारी रहा। दिन में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने धरनास्थल पहुंचकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से बात की। कई घंटे चली वार्ता के बाद पालिकाध्यक्ष ने देव सिंह के पास स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग के प्रथम और द्वितीय तल में टैक्सियों को पार्क करने की अनुमति दे दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के सिल्थाम, लाशघर, केएमओयू स्टेशन, टनकपुर स्टैंड समेत अन्य स्थानों के वाहन मल्टी स्टोरी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। वड्डा क्षेत्र के वाहन नगर पालिका की घुपौड़ पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने समाधान करने पर पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने उनकी नहीं सुनीं, लेकिन पालिका ने उनकी समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर टैक्सी यूनियन के दीपक लुंठी, नवल किशोर, गणेश जंग, मन्नू ठकुराठी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा समेत कई शामिल रहे। इससे पूर्व सीओ कार्यालय में सीओ आरएस रौतेला, तहसीलदार पंकज चंदोला, पालिकाध्यक्ष और टैक्सी यूनियन के बीच पार्किंग को लेकर लंबी वार्ता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन की हड़ताल समाप्त होने पर व्यापारी भी खुश
पिथौरागढ़। टैक्सी यूनियन की हड़ताल के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे थे। इससे जिला मुख्यालय सहित सभी बाजारों में सुनसानी छाई थी। ग्राहकों के नहीं आने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था। टैक्सी यूनियन की हड़ताल समाप्त होने से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। लगभग एक सप्ताह तक टैक्सियों के पहिये थमे रहने के बाद सोमवार से बाजार में चहल पहल की उम्मीद है।

प्रशासन के आश्वासन पर व्यापारियों ने समाप्त किया आंदोलन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद झूलाघाट के व्यापारियों का अनशन समाप्त हो गया है। भारत-नेपाल झूलापुल खोलने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर रविवार को व्यापारी सुमित नरियाल, दिनेश भट्ट, संजू पंगरिया और राजेंद्र भट्ट अनशन पर बैठे। अनशनकारियों के समर्थन में उपाध्यक्ष लवदेव भट्ट, रघुवीर शरण भट्ट, संजू बड़ू, देवकी पंगरिया, बलदेव कलखुड़िया, बेनीराम कलखुड़िया ने भी धरना दिया। व्यापारियों के आंदोलन को देखते हुए रविवार देर शाम अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल झूलाघाट पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव हरि बल्लभ भट्ट और रमेश कलखुड़िया(डब्बू) ने उनको मांग मात्र सौंपा। एडीएम ने सीमा पुल पर निर्भरता कम करने के लिए क्षेत्र में रीवर राफ्टिंग शुरू करने और सोलर प्लांट लगाने की बात कही। साथ ही बैंकों के ऋण, बिजली पानी के बिल और आर्थिक पैकेज शासन स्तर के मामले हैं। इसके लिए शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संचार व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों से बात करने और टनकपुर- जौलजीवी सड़क का काम एक साल में पूरा होने की बात कही। उनके साथ तहसीलदार पंकज चंदोला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव जोशी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed