फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tehsildar reached Ayushman Arogya Mandir for inspection, found locks hanging

Pithoragarh News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निरीक्षण के लिए पहुंचे तहसीलदार, लटके मिले ताले

Wed, 09 Oct 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar reached Ayushman Arogya Mandir for inspection, found locks hanging
आयुष आरोग्य मंदिर सैंणराथी में निरीक्षण के लिए पहुंचे तहसीलदार राम प्रसाद आर्य। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। तीन महीने से बंद आयुष आरोग्य मंदिर सैंणराथी के निरीक्षण के लिए तहसीलदार राम प्रसाद आर्य मौके पर पहुंचे। यहां तैनात सीएचओ और एएनएम गायब और मुख्य द्वार में ताले लटके मिले। उन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

तेजम के तहसीलदार राम प्रसाद आर्य ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटकने की शिकायत की थी। बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया। कहा कि यहां एक सीएचओ और एक एएनएम तैनात हैं लेकिन दोनों ही अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मामले पर निर्णय उच्चाधिकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि तैनाती के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों का मौके पर न होना गंभीर है। आरोग्य मंदिर बंद होने से क्षेत्र के लोगों को यहां उपचार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र धपवाल, गंगा सिंह, प्रेम सिंह, खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed