फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Team leaves for survey for road construction from Pithoragarh to China border

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ से लगी चीन सीमा तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए सर्वे को टीम रवाना

Wed, 30 Sep 2020 09:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Team leaves for survey for road construction from Pithoragarh to China border
चीन सीमा पर सड़क निर्माण के सर्वे को टीम रवाना - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा के पास मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, सुमना, लपथल, टोपीढुंगा से प्रस्तावित 71.49 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के सर्वे के लिए टीम हिमालयी क्षेत्रों के लिए रवाना हो गई है। इस सड़क के निर्माण के बाद भारत की चीन सीमा पर पहुंच और आसान हो जाएगी। 

विज्ञापन


बुधवार को वन रेंजर पूरन सिंह देऊपा के नेतृत्व में सीपीडब्लूडी, आईटीबीपी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम सर्वे के लिए रवाना हुई। वन रेंजर देउपा ने बताया कि सर्वे करने के साथ-साथ ट्रैक के प्रमुख पड़ावों पर चिनार के पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



इस प्रस्तावित सड़क पर टोपीढुंगा समुद्र तल से 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सामरिक दृष्टि से बनने वाली यह बहुप्रतीक्षित सड़क केंद्र सरकार ने भारत माला परियोजना के तहत स्वीकृत की है। यह सड़क आईटीबीपी की देखरेख में बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के सर्वे के लिए रवाना हुई टीम को लगभग 10 से 15 दिन का समय लगेगा। टीम में वन रेंजर के अलावा वन दरोगा  त्रिलोक सिंह राणा, बहादुर सिंह राणा, सीपीडब्लूडी के सलाहकार इंजीनियर अन्वेष शर्मा, बादल राज, पोर्टर खड़क सिंह, त्रिलोक सिंह, पंकज सिंह,  डिगर सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed