फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers in teaching children patience holidays

छुट्टियों में भी बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक धीरज

Tue, 14 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 14 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers in teaching children patience holidays
विज्ञान की जानकारी लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अक्सर यह बात सामने आती है कि कई शिक्षक बिना अवकाश के घर पर ही रहते हैं। स्कूल में जाते हैं तो समय से पहले निकल आते हैं, लेकिन यहां एक शिक्षक पिछले तीन वर्षों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बच्चों को विज्ञान विषय पढ़ाते हैं। इस समय जहां सभी शिक्षक अवकाश पर अपने घरों में हैं, वहीं प्राथमिक विद्यालय तोली में तैनात शिक्षक धीरज सिंह खड़ायत विभिन्न इलाकों में जाकर बच्चों को ज्ञान दे रहे हैं।

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोली में तैनात धीरज सिंह खड़ायत ने बताया कि वह तीन साल से हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में उन स्कूलों में जाते हैं, जहां पर सर्दियों की छुट्टियां होती हैं और गर्मियों में स्कूल खुले रहते हैं। इस बार राजकीय जूनियर हाईस्कूल पमस्यारी में धीरज ने विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया है, जिसमें विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को खेल-खेल में रोचक तरीके से बच्चों को वर्किंग मॉडल के माध्यम से समझाया जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चों को वायुदाब, चुंबक, विद्युत, प्रकाश, आवाज, संतुलन सहित विज्ञान के कई आविष्कारों के बारे में बताया गया। बच्चों ने भी इस कार्यशाला में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन खोलिया ने कहा कि धीरज खड़ायत की यह पहल विज्ञान के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ा रही है। इस मौके पर सुभाष रतूड़ी सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed