{"_id":"57bb36044f1c1b8e63d4fe80","slug":"teacher-killed-by-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से शिक्षिका की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से शिक्षिका की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका नंदनी अलमिया (38) पुत्री भवान सिंह अलमिया को रविवार रात सोते समय सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय नंदिनी की लेकघाटी के पास मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कई घंटे तक घर के भीतर सांप की तलाशी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर में सांप घुसने से लोग भयभीत हैं। शिक्षिका की मौत के शोक में सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया। नंदनी अलमिया को सांप ने रात में करीब 11 बजे काट दिया। उस समय वह गहरी नींद में थी। रात ही में परिजन उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा।
विज्ञापन
रात ही में शिक्षिका को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तो लेकघाटी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वनकर्मी रमेश चंद्र उपाध्याय, सलमान हुसैन, नेत्र सिंह आदि ने भवान सिंह अलमिया का पूरा घर छान मारा लेकिन सांप का कहीं पता नहीं चला। घर के लोग बेहद भयभीत हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस मौसम में सांपों में जहर बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। फोटो 22 पीटीएच 08 पी (सिंगल)
विज्ञापन