फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   taxi driver protested

पिथौरागढ़ में टैक्सी यूनियन ने फूंका जिला प्रशासन और एआरटीओ का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
taxi driver protested
पिथौरागढ़ में एआरटीओ का पुतला फूंकते टैक्सी चालक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में टैैक्सी चालकों ने एआरटीओ पर वसूली के आरोप लगाते हुए उनका और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उनका कहना है कि सरकार के टैक्सियों का टैक्स माफ करने के आदेश जारी किए हैं लेकिन टैक्स माफी के लिए एआरटीओ कार्यालय जा रहे चालकों से कागज चेक करने के नाम अवैध वसूली कि जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टैक्सी चालक जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में टनकपुर तिराहे के पास एकत्र हुए। उन्होंने एआरटीओ पर वसूली के आरोप लगाते हुए जमकर नारे लगाए और उनके साथ जिला प्रशासन का भी पुतला फूंका। इस दौरान टैक्सी चालकों ने कहा कि पहाड़ की लाइफलाइन कहा जाने वाला टैक्सी व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। सरकार ने टैक्सी, मैक्सी चालकों को राहत देते हुए टैक्स माफ करने के आदेश जारी किए हैं लेकिन इसके बाद भी टैक्सी चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। कहा एआटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी कागज चैक करने के नाम पर टैक्सी चालकों और स्वामियों से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहां मुकेश कुमार, जितेंद्र बिष्ट, गणेश जंग, कैलाश पांडे, ललित जोशी, नवल कुमार, जितेंद्र, भुवन कुमार, अमरपाल सिंह, हिमांशु, राजेंद्र प्रसाद, रमेश मेहता, रमेश प्रसाद, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, कमलेश कुमार, संजू शर्मा, पंकज कुमार, सतीश कुमार, अनिल बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed