{"_id":"5f0f488a8ebc3e636e6ba43a","slug":"tawaghat-demand-for-improvement-of-road-after-demolition-pithoragarh-news-hld389853683","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवाघाट - सोबला ढाकर सड़क के सुधारीकरण की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवाघाट - सोबला ढाकर सड़क के सुधारीकरण की मांग तेज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा बांटी गई। ?
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला ढाकर सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में आक्रोश है। खेला के जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क को ठीक करने की मांग की है।
बुधवार को सीएम को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस सड़क से स्थानीय लोगों के साथ सेना तथा आईटीबीपी के जवानों को आवाजाही में दिक्कत होती है। 10 वर्षों से इस सड़क पर विभाग ने कोई काम नहीं किया है। इसी मार्ग से आगे 280 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना भी है। विभागीय अधिकारियों से बात करने पर सभी बजट का रोना रो रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा, छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट, पवन सुयाल मौजूद रहे।
सड़क ठीक नहीं हुई तो होगा आंदोलन
धारचूला। छात्र संघ के अध्यक्ष सागर बिष्ट और सोबला निवासी रामू रोकाया ने कहा कि ग्रामीणों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। 10 वर्षों से सड़क में निर्माण ना होना सरकार की सीमांत के प्रति बेरुखी की दिखाता है। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक नहीं करने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मार्ग पर शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीणों को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।