{"_id":"6165d4578ebc3edaf1151061","slug":"target-of-employment-to-20-lakh-people-in-the-state-through-chief-minister-nano-self-employment-scheme-pithoragarh-news-hld441208590","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मुख्यमंत्री नैनो स्वरोजगार योजना से 20 लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मुख्यमंत्री नैनो स्वरोजगार योजना से 20 लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास ग्रामोद्योग मंत्री रूरल हाट में उत्पादों की जानक?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सरकार प्रदेश के 20 लाख लोगों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नैनो स्वरोजगार योजना से रोजगार देने का काम करेगी। प्रदेश में ग्रामीण लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्पादों को सही मूल्य और बाजार उपलब्ध कराने के लिए रूरल हाट का निर्माण किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कही। उन्होंने स्थानीय हस्तकला व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ में हस्तशिल्प मेले का आयोजन करने की बात कही।
भ्रमण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे मंत्री ने औद्योगिक आस्थान परिक्षेत्र में 3.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रूरल हाट का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न हथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी देखी और उत्पादकों से बात की। कहा कि स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने लिए प्रोत्साहन देना जरूरी है। प्रदेश में हथकरघा, शिल्प कला को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं को उद्यम लगाए जाने के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है।
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि हस्तकला, शिल्पकला को मेहनत के हिसाब से बाजार और उचित दाम नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हाट के निर्माण से उत्पादकों को दाम और बाजार भी मिलेगा। सरकार गांव में कुटीर उद्योगों का जाल बिछाने के लिए लघु और कुटीर योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत ने कहा सरकार स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। संचालन करते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा महेंद्र लुंठी, राकेश देवलाल, जिला महामंत्री बीएल जोशी, एडीएम फिंचा राम चौहान, सीओ अनिल मनराल आदि थे।
50 हजार का ऋण मिलेगा
पिथौरागढ़। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के नौजवानों को 50 हजार का ऋण और 20 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें नौजवान लघु कुटीर उद्योग अपनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकेेंगे। इस फैसले को मंगलवार को कैबिनेट में पास कराया गया है। वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट योजना को भी कैबिनेट में पास कराया गया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को इसके लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।