{"_id":"6b6822789b840c049d15968e4c2eeff7","slug":"tapovan-won-the-opening-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच तपोवन ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच तपोवन ने जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से कराई जा रही अंडर-14 बालक वर्ग की अंतरस्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबले में तपोवन स्कूल की टीम ने गांधी विद्यापीठ को 2-0 से पराजित किया।
प्रथम हॉफ में तपोवन के वैभव वर्मा ने एक गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम क्षणों में तपोवन के सौरव चौहान ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। गांधी विद्यापीठ की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
एक अन्य मैच में ग्रीन वैली और जीआईसी के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन वैली की टीम 2-1 से विजयी रही। एशियन एकेडमी और शिशु विद्या पीठ लेलू (वड्डा) के बीच हुए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों बराबरी पर रही। टाईब्रेकर में शिशु विद्यापीठ लेलू 3-1 से विजयी रही। निर्णायक यतीश ओझा, मनोज पुनेठा और देवेंद्र सिंह रावत थे।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 18 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में से विण ब्लाक की अंडर 14 फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा। जिला उप खेल अधिकारी भुवन चंद्र पंत, बाक्सिंग कोच कृष्ण सिंह महर, शमशेर सिंह सौन, प्रकाश जंग थापा, प्रकाश चंद्र भट्ट, जगत सिंह महरा, हरीश चंद्र जोशी, महेश आर्या, प्रताप सिंह, संदीप कुमार, गिरीश जोशी, अरविंद कुमार समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।