{"_id":"5867dcab4f1c1b3f7aeeaedd","slug":"tanker-spilled-into-the-ditch-killing-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना में डीजल उतारने के बाद टनकपुर लौट रहा एक टैंकर शनिवार शाम करीब 5 बजे मटेला बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में टैंकर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। शवों को खाई से निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव के काम में भारी दिक्कत आई।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ हिमांशु साह और कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि यह टैंकर कनालीछीना में डीजल उतारने के बाद लौट रहा था। मटेला बैंड के पास एक मोड़ पर यह टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। उस रोड से आ रहे वाहन चालकों ने टैंकर को दुर्घटनाग्रस्त होते देख लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि टैंकर को पाटी (चंपावत) निवासी नवीन सिंह बोरा (24) चला रहा था और उसके साथ क्लीनर भी था। उसका नाम, पता मालूम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ और पुलिस को खाई में उतरने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर बताया कि टैंकर में सिर्फ दो ही लोग थे। इन लोगों ने टनकपुर से कनालीछीना जाते समय सुबह घाट के पास एक होटल में खाना खाया था। शाम को यह टैंकर इसी रूट से लौट रहा था।
विज्ञापन