{"_id":"61c60f33e495a945ac16ed19","slug":"talla-johar-mahotsava-in-nachani-pithoragarh-news-hld448733743","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ तल्ला जोहार महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ तल्ला जोहार महोत्सव शुरू
विज्ञापन
नाचनी तल्ला जोहार महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्लाजोहार महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हर साल महोत्सव को आकर्षक और सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशान साधा।
उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के अलावा विकास को शून्य बताया। इससे पहले विधायक ने मेला स्थल नौलिंग मंदिर में पूजा अर्चना कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व स्थानीय महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकली। लोक कलाकार बिन्नी मेहरा ने अपनी सुरीली आवाज में ‘हापुरा बजानि बाजा सु-रु-रु, बाजकी हवा छ सू-रु-रु’ गाकर सबका मनोरंजन किया।
गायक गोविंद पवार ने छ्योड़ी डीडीहाट की, गाने में लोग थिरक उठे। एसकेएनजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जनता का भरपूर मनोरंजन किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान गजराज रावत ने सभी का आभार जताया। संचालन पूर्व प्रधान खुशाल राम ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष जगत बिर्थवाल, पूर्व प्रमुख कुंदन बथियाल, पूर्व प्रधान हरीश रावत, हरेंद्र रावत, चंद्रभानु जोशी, चंचल कार्की, प्रेम सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह राठौर आदि शामिल रहे।