फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suvalekh. lift. water. scheme. quench. 11 villages.

Pithoragarh News: 11 गांवों के लोगों की प्यास बुझाएगी सुवालेख लिफ्ट पेयजल योजना

Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Suvalekh. lift. water. scheme. quench. 11 villages.
पिथौरागढ़। नगर में बढ़ती आबादी के लिहाज से भविष्य में पुरानी योजनाओं से मिलने वाला पानी कम पड़ सकता है। ऐसे में जल निगम अब तक पुरानी योजनाओं से प्यास बुझा रहे नगर के आसपास के गांवों के लिए नई योजना धरातल पर उतारेगा। पुरानी योजना से नगर क्षेत्र में जलापूर्ति होगी और नई योजना नगर से लगे 11 गांवों और कस्बों के लोगों की प्यास बुझाएगी। इसके लिए पिथौरागढ़-थल सड़क पर सुवालेख के पास बहने वाली गाड़ में 25 करोड़ से नई लिफ्ट योजना बनेगी।
विज्ञापन

नगर सहित इससे लगे गांवों और कस्बों की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए आंवलाघाट, घाट और ठूलीगाड़ पेयजल योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन योजनाओं से हर रोज 12 एमएलडी पानी पहुंचता है जबकि हर रोज 16 एमएलडी पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

जल निगम के मुताबिक अब तक आंवलाघाट, घाट, ठूलीगाड़ के साथ ही अन्य स्थानीय पेयजल योजनाओं से नैनीसैनी, देवलालगांव, ओड़माथा, सुजई, गैठना, सल्मोड़ा, सातसिलिंग, बीसाबजेड़, जीबी, उर्ग और पंडा क्षेत्र में जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन गांवों और कस्बों के लिए सुवालेख गाड़ से 25 करोड़ की नई लिफ्ट पेयजल योजना बनेगी इसका सर्वे पूरा कर डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। नई योजना से 70 लाख लीटर यानि सात एमएलडी पानी हर रोज इन गांवों और कस्बों में पहुंचेगा। पुरानी योजनाओं से नगर क्षेत्र के लोगों और नई योजना से गांवों और कस्बों के लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा और जल संकट से मुक्ति मिलेगी।
जल निगम के ईई रंजीत धर्मशक्तू का कहना है कि नगर और इससे लगे गांवों और कस्बों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सुवालेख से नई लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की तैयारी है। नई योजना बनने से पुरानी योजनाओं पर दबाव कम होगा। सर्वे पूरा कर इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है।


30 साल तक नहीं होगी पानी की दिक्कत
पिथौरागढ़। जल निगम ने नगर और इससे लगे गांवों और कस्बों में बढ़ती आबादी को देखते हुए अगले 30 साल पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है। जल निगम के मुताबिक सुवालेख से नई लिफ्ट योजना बनने के बाद नगर और कस्बों, गांवों में अगले 30 साल तक पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी।


11 किमी लंबी होगी योजना
पिथौरागढ़। जल निगम के मुताबिक सुवालेख गाड़ में लिफ्ट पेयजल योजना बनेगी जो 11 किमी लंबी होगी। भौड़ी में पहला और सातसिलिंग में दूसरा टैंक बनेगा। दो फेज में सुवालेख से नगर से लगे गांवों और कस्बों में पानी पहुंचेगा।

06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed