फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suspended two officers from the Department of Cooperatives

सहकारिता विभाग के दो अफसर निलंबित

Wed, 04 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

सहकारी समितियों के उप निबंधक आनंद एडी शुक्ल ने बुधवार को निरीक्षण समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक विकास अधिकारी राजकिशोर और कनालीछीना में तैनात पर्यवेक्षक विक्रम चंद को निलंबित कर दिया। उन्होंने जिला सहायक निबंधक को आदेश दिया कि निलंबन की स्वीकृति के लिए कागजात तत्काल उप निबंधक (प्रशासन) को भेजें। शुक्ल के पास इस समय चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के नोडल अधिकारी का भी चार्ज है।

विज्ञापन


बुधवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में शुक्ल ने सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों और राजकीय पर्यवेक्षकों की बैठक ली। बैठक से गैरहाजिर रहने पर दो अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी बैंक की वेबसाइट लांच की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण की पुरानी प्रणाली को छोड़ें और निरीक्षण के लिए निर्धारित प्रारूप पर काम करें।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों से कहा गया कि अपने कार्यक्षेत्र की समितियों के माध्यम से पर्यटन, कृषि, च्यूरा, दाल, मसाला आदि का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करें। प्रशिक्षण के लिए रोस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया, सचिव/महाप्रबंधक एसएस भंडारी, उपमहाप्रबंधक एनएन भट्ट, पीएस खोलिया, कृष्ण सिंह रौंकली, केएस लडवाल, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed