फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sushil Kumar joined the new DM in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में नए डीएम सुशील कुमार ने काम संभाला

Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
sushil Kumar joined the new DM in Pithoragarh

जिले के नए जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को अपराह्न दो बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह एचसी सेमवाल की जगह तैनात हुए हैं। अब तक देहरादून में गन्ना विकास के अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव, जनजाति निदेशालय के निदेशक का काम देख रहे सुशील कुमार ने पदभार संभालने के तुरंत बाद कलक्ट्रेट के कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषागार का कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला गठन के बाद 55वें और राज्य गठन के बाद 15वें जिलाधिकारी हैं।

विज्ञापन

बाद में उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। नए डीएम ने कहा है कि जिले में विकास को गति दी जाएगी। जनता की समस्या को तेजी से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं और जरूरतों का अध्ययन करेंगे।  उसके बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखा जाएगा ताकि लोगों की समस्या जल्दी हल हो।
विज्ञापन

विकास के कामों में गुणवत्ता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले की जरूरतों को समझने में थोड़ा समय लगेगा। अधिकारियों से इसका फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी, अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार से जिले की स्थिति की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed