{"_id":"1dbd3d5ba0db29e39a8c0bf95c9da60f","slug":"subodh-bisht-councilor-gets-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद सुबोध बिष्ट को मिली जमानत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद सुबोध बिष्ट को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका सभासद सुबोध बिष्ट को एसएसटी के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई। जमानत पर रिहा होते ही सुबोध के समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला। नगरपालिका के एक कर्मचारी ने सुबोध के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे के आधार पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उनकी रिहाई की मांग को लेकर नगर में एक सप्ताह से रोज जुलूस और प्रदर्शन हो रहे थे। आज जैसे ही सुबोध बिष्ट रिहा हुए तो उनके समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला। सुबोध को फूल माला पहनाकर नगर में घुमाया गया। जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, गोपू महर, गोलू पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगजीवन कन्याल, पिथौरागढ़ जनमंच के संयोजक भगवान रावत समेत तमाम लोग थे। इन लोगों ने कहा है कि पालिका में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन