{"_id":"6b00811ca53cb3ed8d0bda5f","slug":"submit-online-applications-for-the-nanda-gaura-yojana-by-november-30-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146999-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नंदा गौरा योजना के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नंदा गौरा योजना के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Fri, 20 Nov 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नंदा गौरा योजना के तहत पात्र बालिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत कन्या के जन्म पर 11 हजार और उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो जीवित पात्र बालिकाओं को दिया जाता है। 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक या न्यूनतम एक वर्ष के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अविवाहित बालिका को 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं, नवजात बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए जन्म के छह माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित पात्रता और दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र बालिकाओं और अभिभावकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।