फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sub-district hospital gets an orthopedic surgeon after two years

Pithoragarh News: दो साल बाद उप जिला चिकित्सालय को मिला ऑर्थोपेडिक सर्जन

Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sub-district hospital gets an orthopedic surgeon after two years
टनकपुर (चंपावत)। जिले के उप जिला चिकित्सालय में करीब दो वर्ष से रिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भर गया है। बृहस्पतिवार को डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने अस्पताल पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस तैनाती से हड्डी संबंधी रोगों के उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

पद रिक्त होने के कारण मरीजों को उपचार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंभीर मामलों में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं। यह तैनाती इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। मरीजों को अब उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
दो वर्ष से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली था। अब अस्पताल में ही हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन हड्डी रोग के काफी मरीज आते हैं। दुर्घटनाओं और चोट के मरीज भी उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। -डॉ. घनश्याम तिवारी, सीएमएस, उप जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article