फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student Union Elections: Straight contests for the posts of President, Vice-President, Female Vice-President, and Treasurer

छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

Sat, 26 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: Straight contests for the posts of President, Vice-President, Female Vice-President, and Treasurer
चंपावत। नगर में भारी बारिश के चलते छात्रसंघ चुनाव के चलते छात्र राजनीति में गर्माहट रही हालांकि बारिश के चलते प्रत्याशी दलबल के साथ नामांकन नहीं करा पाए। कुछ ने इंतजार किया लेकिन बारिश नहीं रुकी। ऐसे में प्रत्याशियों ने कुछ समर्थकों के साथ जाकर नामांकन कराया। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि पांच पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया हुई। डीएसडब्ल्यू डॉ. भवान सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पर भानु तड़ागी, सागर मौनी ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर मोहित कुमार, निकेश भट्ट और छात्रा उपाध्यक्ष के लिए हर्षिता भट्ट, रिद्धि सुदन ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद पर अंकिता गोस्वामी, प्रीति ने नामांकन कराया है। वहीं सचिव पद पर एकमात्र ललित मोहन जोशी, सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए देवेंद्र सिंह नेगी, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कविता थ्वाल, वाणिज्य संकाय के लिए अमित कुमार ने पर्चे भरे हैं। विज्ञान संकाय के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। सभी निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी निर्दलीय हैं। उनके समर्थकों ने जीत तय होने पर कैंपस में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में सभी पदों पर एक-एक नामांकन

लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के चलते नामांकन पत्रों की जांच जारी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी और चुनाव प्रभारी डॉ. नवल जोशी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। वैध प्रत्याशियों की सूची रविवार को घोषित की जाएगी। इधर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हिमांशु कुमार, छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजेंद्र भैसोड़ा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आरती चौधरी, महासचिव अमित चिलकोटी, संयुक्त सचिव हिमांशी बोहरा, सांस्कृतिक सचिव निखिल राय, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि शुभम जोशी के एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी वैध पाए जाने पर एबीवीपी के सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

-----
पाटी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव

पाटी/देवीधुरा। राजकीय महाविद्यालय पाटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शनिवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. गीता तिवारी पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह और हर्षित जोशी, उपाध्यक्ष पद पर दीया पंगरिया, सचिव पद पर कमल सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपिका जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर मनीषा गहतोड़ी, संयुक्त सचिव पद पर मेघा बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव सिंह मेहता और दीपिका प्रत्याशी हैं। 28 सितंबर को सुबह 11 बजे छात्रों की आमसभा होगी। नामांकन जांच समिति में सात शिक्षक शामिल रहे। देवीधुरा महाविद्यालय में एक पद पर नामांकन हुआ। प्राचार्य डॉ. गीता ने बताया कि गौरव जोशी ने छात्र उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed