फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student gets closure, 42 year old school closed

छात्र नहीं मिले तो बंद हो गया 42 वर्ष पुराना स्कूल

Mon, 06 May 2019 01:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन मुवानी/पिथौरागढ़।
मुवानी/पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 06 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student gets closure, 42 year old school closed
छात्रसंख्या घटने से बंद हो गया मुवानी का प्राथमिक विद्यालय मुंगरौली। - फोटो : AMAR UJALA
 लोगों ने 42 साल पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुंगरौली (मुवानी) के भवन को श्रमदान कर बनाया था। तब स्कूल मेें छात्रों की संख्या भी अच्छी रहती थी लेकिन अब छात्र संख्या के अभाव में स्कूल में ताले लग गए हैं। 
विज्ञापन


मुंगरौली, टूणीगैर, डिगौटी, नाली, पालीगैर, गोलानी गांव के बच्चोें को शिक्षा देने के लिए वर्ष 1977 में मुंगरौली में राजकीय प्राथ
मिक स्कूल को मंजूरी दी गई। क्षेत्र के लोगों ने श्रमदान से विद्यालय का भवन तैयार किया। स्कूल में विद्यार्थियों की अच्छी-खासी संख्या हुआ करती थी।
वर्ष 1989 में विद्यालय का नया भवन बना। 
अव्यवस्था के कारण धीरे-धीरे स्कूल की छात्र संख्या घटती चली गई। पिछले सत्र तक इस विद्यालय में कक्षा 5 में 2 छात्र पढ़ते थे। इस बार छात्रसंख्या शून्य होने से विद्यालय को बंद कर दिया गया। विद्यालय में कार्यरत एकमात्र शिक्षिका का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया। इस विद्यालय के विद्यार्थी रहे शिक्षक त्रिभुवन सिंह राठौर बताते हैं कि कभी इस विद्यालय की छात्र संख्या 100 से अधिक रहती थी। इस विद्यालय से पढ़े तमाम लोग अच्छे पदों में पहुंचे, विद्यालय के बंद होने से दुख होता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्कूल में स्टाफ की व्यवस्था कर विद्यालय को पुन: संचालित करने के प्रयास होने चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed