फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strike ended after 119 days on MLA's assurance

Pithoragarh News: विधायक के आश्वासन पर 119 दिन बाद समाप्त हुआ धरना

Wed, 13 Dec 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Strike ended after 119 days on MLA's assurance
डीडीहाट में आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराते विधायक और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, चिकित्सकों के रिक्त पद भरने समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहा धरना 119 वें दिन समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने एक माह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को चिल्ड्रन पार्क में 119वें दिन सीएचसी की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे धरने को पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने समर्थन दिया। उन्होंने सरकार पर पहाड़ के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने विधायक बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। विधायक ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वह एक माह के अंदर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगा देंगे और रिक्त चिकित्सकों के पदों को भी शीघ्र भरने का काम करेंगे। विधायक ने आंदोलन समाप्त करने की अपील की। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने कहा कि विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया जा रहा हैं। मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। विधायक और कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव पाल ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed