{"_id":"645e8e0309c2f99aff099704","slug":"stone-pelting-dharchula-kali-river-embankment-construction-pithoragarh-news-c-8-1-138371-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल से फिर हुई पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल से फिर हुई पत्थरबाजी
Sat, 13 May 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में काली नदी किनारे बन रहे 985 मीटर तटबंध निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। नेपाल की ओर से शुक्रवार को दोपहर बाद भारतीय क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर पत्थरबाजी कर दी। इससे काम पूरी तरह रुक गया है। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है।
नेपाल की ओर से दो युवकों ने शुक्रवार को घटखोला भारतीय क्षेत्र कार्य कर रही मशीनों और श्रमिकों पर अचानक पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी के बाद भारतीय क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। पत्थरबाजी में एक जेसीबी का शीशा टूट गया है। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि नेपाल के युवक पत्थरबाजी के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। नेपाल में जिस स्थान से पत्थरबाजी की गई वहां नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उन्होंने न तो पत्थरबाजी कर रहे युवकों को रोका और न पत्थरबाजों पर कोई कार्रवाई ही की।
विज्ञापन
नेपाल 10 बार पहले भी कर चुका है पत्थरबाजी
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली नदी किनारे चल रहे तटबंध निर्माण कार्य के दौरान नेपाल 10 बार पहले भी पत्थरबाजी कर चुका है जिस कारण तटबंध के निर्माण कार्य रुका रहा। नेपाल की ओर से लगातार की जा रही पत्थरबाजी के बाद दोनों देशों के अधिकारियों की दार्चूला सीडीओ कार्यालय और एनएचपीसी सभागार में दो बार बैठक हो चुकी हैं। बैठकों में नेपाल के अधिकारियों ने पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके नेपाल की ओर से पत्थरबाजी होती जा रही है। संवाद
नेपाल पूर्व में बना चुका है तटबंध, भारत ने नहीं किया विरोध
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल वर्ष 2013 में काली नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए मजबूत तटबंधों का निर्माण कर चुका है। उस समय भारत की ओर से तटबंध निर्माण कार्य का विरोध नहीं किया गया। अब जब भारत तटबंध निर्माण कर रहा है तो नेपाल की ओर से लगातार पत्थरबाजी की जा रही है। भारतीय क्षेत्र में तटबंध नहीं होने से मानसूनकाल के दौरान घटखोला सहित कई अन्य स्थानों पर जल भराव हो जाता है। नदी के तेज बहाव से भारतीय भूमि काली नदी में समाती जा रही है। भू-कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग तटबंध का निर्माण कर रहा है। संवाद
अपने लोगों पर ही की जा रही है पत्थरबाजी
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली नदी किनारे भारतीय क्षेत्र में हो रहे तटबंध निर्माण कार्य में अधिकतर मजदूर नेपाल के ही हैं। नेपाल की ओर से की जा रही पत्थरबाजी में नेपाली श्रमिक ही घायल हो रहे हैं। पत्थरबाजी में भारतीयों को भी चोट आ रही है। लोगों का कहना है कि भारत अपने क्षेत्र में तटबंध का निर्माण कर रहा है जिसमें नेपाल को कोई आपति नहीं होनी चाहिए। नेपाल ने तटबंध निर्माण करने में सहयोग करना चाहिए। संवाद
नेपाल की ओर से शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्थरबाजी की। इस संबंध में नेपाल पुलिस से बात की गई। बात करने के बाद उसे नेपाल पुलिस ले गई। तटबंध का निर्माण कार्य चलता रहेगा। -दिवेश शासनी, एसडीएम धारचूला।