Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Statue vandalized on Corbett Trail; information boards detailing history also broken

Pithoragarh News: कॉर्बेट ट्रेल में तोड़ी प्रतिमा, इतिहास बताने वाले बोर्ड भी टूटे

Thu, 12 Nov 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Statue vandalized on Corbett Trail; information boards detailing history also broken
चंपावत। फूंगर गांव में स्थित जिम कॉर्बेट ट्रेल बदहाली का शिकार है। करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित की गई इस ऐतिहासिक धरोहर की देखरेख नहीं हो रही है। वन कर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होने से परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शरारती तत्वों ने जिम कॉर्बेट की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया है। इतिहास और वन्यजीवों की जानकारी देने वाले स्टोरी बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित इस ट्रेल को वन विभाग ने जिम कॉर्बेट और नरभक्षी बाघिन की ऐतिहासिक कहानी से जोड़कर विकसित किया था। इसका उद्देश्य पर्यटकों को क्षेत्र के इतिहास और जैव विविधता से रूबरू कराना था। इसके लिए परिसर में पक्षियों और वन्यजीवों की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन संरक्षण के अभाव में यहां विकसित की गई सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

परिसर में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद लोग जगह-जगह कूड़ा फेंक रहे हैं। ट्रैक रूट, म्यूजियम, रिसेप्शन, टिकट काउंटर, रेस्टोरेंट और सॉविनियर शॉप जैसी सुविधाओं के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद नियमित निगरानी और रखरखाव नहीं होने से ट्रेल की स्थिति खराब हो रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नियमित निगरानी और साफ-सफाई की व्यवस्था करने के साथ क्षतिग्रस्त प्रतिमा और बोर्डों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चंपावत जिले के लिए यह गर्व की बात है कि प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट ने नरभक्षी बाघिन को मारकर लोगों को उसके आतंक से निजात दिलाई थी। वन विभाग ने इस ऐतिहासिक कहानी को स्टोरी बोर्ड के माध्यम से संजोने का प्रयास किया है। इस धरोहर को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। ट्रेल में बनाई गई चीजों को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है। लोगों को इसे और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने चाहिए। -श्याम नारायण पांडे, उपाध्यक्ष, वन व पर्यावरण सलाहकार समिति

---
फूंगर गांव में स्थित जिम कॉर्बेट ट्रेल के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। परिसर में वन कर्मी की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिम कॉर्बेट ने 434 लोगों की जान लेने वाली नरभक्षी बाघिन को मारकर क्षेत्र के लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। वन विभाग ने ट्रेल को विकसित किया है। इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोना सभी की जिम्मेदारी है।
-डी पुरुषोत्तम, प्रभागीय वन अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article