{"_id":"599c63164f1c1b08598b4620","slug":"start-of-movement-of-vehicles-from-barem-valley-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरम के वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरम के वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बरम में वैली ब्रिज से होने लगा वाहनों का संचालन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरम के वैली ब्रिज में आई खराबी को सीमा सड़क संगठन ने दूर कर दिया है। इसके बाद इस वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही होने लगी है। अब मुनस्यारी और जौलजीबी के बीच सीधा सड़क संपर्क हो गया है। बरम के पास गोसी नाले में आई बाढ़ में पुल बह गया था। इस स्थान पर यातायात बहाल करने के लिए वैली ब्रिज बनाने की तैयारी की गई। वैली ब्रिज का ढांचा चार दिन पहले खड़ा हो गया था, लेकिन वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। इसकी वजह यह थी कि पुल के एक ओर की दीवार में थोड़ी दिक्कत आने से उसकी मरम्मत का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से सीमा सड़क संगठन ने पुल से वाहनों के आवाजाही की अनुमति दे दी। अब मुनस्यारी से जौलजीबी तक सीधा सड़क संपर्क हो गया है। देवीबगड़, घिंघरानी के पास आया मलबा भी हटा दिया गया है। मुनस्यारी से जौलजीबी के रास्ते पिथौरागढ़ जाने में आसानी होती है। थल-मुनस्यारी सड़क के अक्सर बंद होने के कारण लोग जौलजीबी के रास्ते ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
सड़क यातायात सुचारु होने से बरम, बंगापानी, मदकोट, मुनस्यारी के लोगों को खासी राहत मिली है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने बताया कि वैली ब्रिज काफी मजबूत है। इसमें बड़े वाहन आसानी से आ-जा सकते हैं। मुनस्यारी से मंगलवार को जौलजीबी के रास्ते वाहनों का संचालन हो गया।
विज्ञापन