फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB will Achievers class and coaching

एचीवर्स क्लासेज और एसएसबी कराएगी कोचिंग

Thu, 11 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 11 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
SSB will Achievers class and coaching

 सीमांत क्षेत्र के बच्चों के लिए देहरादून की एचीवर्स क्लासेज और एसएसबी आईआईटी, जेईई मेंस और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की कोचिंग कराएगी। इसके लिए डीडीहाट में तीन चरणों में प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन


जीआईसी डीडीहाट में हुई पहले चरण की प्रवेश परीक्षा में कक्षा 8 के 58 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 11वीं वाहिनी एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने बताया कि बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, धारचूला तहसीलों के छात्राें को यह प्रवेश परीक्षा पास करनी है।
विज्ञापन


तीन चरणों में प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में कक्षा 9 के 60 बच्चे और तीसरे चरण में कक्षा 10 के 70 बच्चे इस परीक्षा में बैठेंगे। दूसरे, तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचीवर्स क्लासेज के डायरेक्टर मनु पंत ने बताया कि एसएसबी के सहयोग से टैलेंट हंट प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा को पास करने वाले बच्चों को तीन से चार साल तक आईआईटी, जेईई मेंस और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की कोचिंग डीडीहाट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दी जाएगी।


बीपीएल श्रेणी में आने वाले बच्चों को यह प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। अन्य बच्चों को 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष के शुल्क पर यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसबी के सेनानी ने बताया कि छात्राओं को इस कोचिंग क्लासेज में प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed