फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB's tracking expedition returned

एसएसबी का ट्रैकिंग अभियान दल लौटा

Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
SSB's tracking expedition returned

एसएसबी का ट्रैकिंग अभियान दल कालापानी अग्रिम पोस्ट तक पहुंचकर लौट आया है। ट्रैकिंग दल ने गोठी से कालापानी तक 91 किलोमीटर का सफर किया। इसमें 71 किलोमीटर की यात्रा पैदल हुई। अभियान दल के सदस्यों ने 25 किलोमीटर का सफर बर्फ में चलकर पूरा किया। वापसी में भी इतनी ही दूरी तय की गई।

विज्ञापन

सीमांत मुख्यालय रानीखेत के अधीन आने वाली एसएसबी की बटालियनों के पांच अधिकारी और 25 जवान इस अभियान में शामिल हुए। शुक्रवार को 11वीं वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर अभियान दल के सदस्यों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दल का नेतृत्व कर रहे सेनानी एसडी शेरखाने ने बताया कि खराब मौसम के कारण दल के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
ऐलागाड़, लमारी, छियालेक, गुंजी, बूंदी, गर्ब्यांग आदि स्थानों पर लोगों से बातचीत की गई और उनकी समस्या की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने की भी कोशिश की गई। 14 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान दस दिन में संपन्न हो गया। दल में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट तलवार सिंह, सहायक सेनानी एल आशा कुमार, जेबीएस गुंज्याल, डा. अजीत हेमराज भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed