फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Spokesman did not come, shifted children to another school

प्रवक्ता आए नहीं, बच्चों को ही दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया

Wed, 03 Oct 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट Updated Wed, 03 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Spokesman did not come, shifted children to another school
इंटर की पढ़ाई के लिए राइंका जोशा के इन छात्र-छात्राओं को नापनी होगी 14 किमी दूरी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज जोशा में एक भी प्रवक्ता नहीं है। विद्यालय में अध्ययनरत सात बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें सात किलोमीटर दूर मदकोट शिफ्ट कर दिया है। बच्चों को अब अपनी पढ़ाई के लिए रोज 14 किमी की दूरी तय करनी पडे़गी।

विज्ञापन


सीमांत जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है। यहां पर अधिकतर इंटर कॉलेजों का संचालन बिना प्रवक्ता के हो रहा है। इन्हीं में जोशा इंटर कॉलेज भी शामिल है। जोशा में एक भी विषय में प्रवक्ता नहीं हैं, जबकि सात छात्र-छात्राएं यहां पर अध्ययनरत हैं। प्रवक्ताओं के नहीं होने से इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ था। इस मामले को अभिभावक-शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की ओर से मुख्य शिक्षाधिकारी के समक्ष रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर सीईओ ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति होने तक नजदीकी इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ बीपी सिमल्टी ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संघ ने बच्चों को मदकोट में समायोजित करने की मांग की थी। इसी मांग पर यह निर्णय लिया गया। नए शिक्षकों की तैनाती होते ही जोशा में फिर से इंटरमीडिएट की कक्षाओं का फिर से संचालन शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed