{"_id":"6a74c4f46eab633ee602a482","slug":"soil-erosion-caused-by-the-sharda-river-has-begun-at-khetkheda-villagers-have-been-alerted-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-142818-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शारदा नदी से खेतखेड़ा में भू-कटाव शुरू, ग्रामीणों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शारदा नदी से खेतखेड़ा में भू-कटाव शुरू, ग्रामीणों को किया सतर्क
Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। भारी बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जलस्तर एक लाख क्यूसेक पार कर गया। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया।
शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार, सुबह से ही नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ा। दोपहर में खेतखेड़ा क्षेत्र में करीब सौ मीटर भू-कटाव की सूचना मिली। इस पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से सौ मीटर क्षेत्र में कटाव हुआ है। कुछ स्थानों पर रास्ते में करीब एक मीटर तक कटाव हुआ है। कार्यदायी संस्था को वायरक्रेट लगाने का काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।