फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall, life-threatening rain

बर्फबारी, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 07 Feb 2019 11:15 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला ,पिथौरागढ़/मुनस्यारी।
ब्यूरो/ अमर उजाला ,पिथौरागढ़/मुनस्यारी। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 07 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Snowfall, life-threatening rain
बर्फ से लकदक हुआ पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का बेटुलीधार। - फोटो : पिथौरागढ़
सीमांत जिले में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। सुबह से ही घने बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले। इसके चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मुनस्यारी के खलिया में चार इंच तक बर्फ पड़ चुकी है। भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना के चलते शिक्षण संस्थानों मेें छुट्टी दी गई थी।     
विज्ञापन

 
जिला मुख्यालय में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई तो दिनभर रुक-रुक कर होती रही। इससे ठंड में एक बार फिर से इजाफा हो गया। बारिश और कड़ाके की ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही काफी कम रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम 15 डिग्री रहा। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में बीती रात से ही हिमपात जारी रहा। निचले इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड फिर से पड़ने लगी है। ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार बर्फ से लकदक हो गए हैं। कालामुनि, बेटुलीधार में दो-दो इंच, खलिया में चार और पातलथौड़ में एक इंच बर्फ पड़ चुकी है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातापानी से नयाबस्ती तक बर्फ पड़ी है। सड़क फिलहाल यातायात के लिए खुली है। धारचूला में भी बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे हल्की बारिश हुई। बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट में भी बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग दिनभर आग का सेंकते नजर आए।        
विज्ञापन




आईटीबीपी के ढाकर पोस्ट में चार फुट तक बर्फ गिरी
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के 14 गांवों में बृहस्पतिवार को लगातार बर्फबारी और बारिश होती रही। सबसे अधिक बर्फ ढाकर में 130 सेमी गिरी है।
36 वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा घाटी के 14 गांवों में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। आईटीबीपी के ढाकर पोस्ट में 130 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। तवाघाट से सोबला-दर जाने वाली सड़क पर बर्फबारी के कारण वाहनों का आवागमन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पंचाचूली ग्लेशियर में 3 से 4 फुट बर्फबारी हुई है। दारमा घाटी के लोग शीतकाल में घाटियों में आ जाते हैं। दर से आगे पंगबावे में बर्फ के कारण पिछले 20 दिनों से सड़क बंद है। जिसके कारण पंचाचूली ग्लेशियर पर्यटक नहीं जा पा रहे है। स्थानीय लोगों का भी आवागमन बंद है। दीलिंग दारमा सेवा समिति अध्यक्ष पूरन सिंह सेलाल और दारमा सेवा संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed